UP NEWS: संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पिता ने पड़ोसी पर लगाया हत्या का आरोप

मृतक के पिता ने पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया है

रायबरेली के बछरावां क्षेत्र के रानीखेड़ा गांव में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक के पिता ने पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button