UP NEWS: 200 फ़ीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ी लड़की, बॉयफ्रेंड से शादी की जिद में मचा दिया हंगामा

परिवार के लोग भी पहुँचें और उतरने की गुहार करने लगे…इसके बाद मामले की सूचना पर पुलिस भी पहुंच ही गई….

गोरखपुर- उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है….जहां पर 200 फ़ीट ऊंची पानी की टंकी पर नाबालिग लड़की चढ़ी…आखिर इसकी वजह क्या है चलिए जानते हैं…

दरअसल, 15 साल की नाबालिग बॉयफ्रेंड से शादी की जिद को लेकर लड़की पानी की टंकी पर चढ़ गई….नाबालिग लड़की कह रही थी बॉयफ्रेंड से शादी नही हुई टंकी से कूदकर जान दे दूंगी ये बातें वो चिल्ला रही थी….

लड़की को ऊपर चढ़ा देख काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए…परिवार के लोग भी पहुँचें और उतरने की गुहार करने लगे…इसके बाद मामले की सूचना पर पुलिस भी पहुंच ही गई….

मामले में बॉयफ्रेंड को बुलाया गया और आश्वस्त किया गया कि शादी कराई जाएगी…इसके बाद SO झंगहा अनूप सिंह के कहने पर पानी की टंकी से लड़की नीचे उतर आई….लड़की को समझाने के बाद लड़की को उसके परिजनों को सौप दिया गया है….ये मामला झंगहा क्षेत्र के एक गांव का है…..

Related Articles

Back to top button