UP News: कानपुर लैंबॉर्गिनी हादसा, ड्राइवर मोहन की “कुर्बानी” की कोशिश, पुलिस ने किया खारिज…

कानपुर में लैंबॉर्गिनी हादसा अब एक फिल्मी मोड़ ले चुका है। इस घटना ने न केवल शहर के चर्चों के माहौल को गरमाया है, बल्कि लैंबॉर्गिनी के मालिकों का अनोखा अंदाज भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

Uttar-Pradesh: कानपुर में लैंबॉर्गिनी हादसा अब एक फिल्मी मोड़ ले चुका है। इस घटना ने न केवल शहर के चर्चों के माहौल को गरमाया है, बल्कि लैंबॉर्गिनी के मालिकों का अनोखा अंदाज भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इस मामले में ड्राइवर मोहन ने खुद आगे आकर अपनी “कुर्बानी” देने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने इस प्रयास को खारिज कर दिया है।

बता दें, पुलिस का कहना है कि मोहन न तो आरोपी है और न ही इस केस से उसका कोई सीधा संबंध है। अधिकारियों के अनुसार, जांच में अब तक मोहन के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं। ड्राइवर के बयान और सरेंडर की कोशिशों को नकारते हुए पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस मामले में वह केवल एक गवाह के रूप में ही शामिल है।

वहीं, इस बीच केके मिश्रा ने पुलिस कमिश्नर पर झूठ बोलने का आरोप लगाकर सियासी हलकों में हलचल मचा दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन इस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है और झूठी जानकारी दे रही है। केके मिश्रा के इस आरोप ने पुलिस और प्रशासन के कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं, जिससे एक नया विवाद जन्म ले चुका है।

फिलहाल, इस हादसे की जांच जारी है और सभी पक्षों को निष्पक्ष जांच का इंतजार है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की पूरी जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button