UP NEWS: टोल प्लाजा में बड़ा फर्जीवाड़ा, ओवरलोड ट्रकों को फर्जी नंबर डालकर पास कराया

जानकारी के मुताबिक ओवरलोड ट्रकों को पास कराने का खेल सामने आया है…ओवरलोड ट्रकों को फर्जी नंबर डालकर पास कराया गया

लखनऊ- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सरोजनीनगर क्षेत्र में टोल प्लाजा से बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है…

जानकारी के मुताबिक ओवरलोड ट्रकों को पास कराने का खेल सामने आया है…ओवरलोड ट्रकों को फर्जी नंबर डालकर पास कराया गया…

इस मामले में आरटीओ और खनन विभाग की संयुक्त कार्रवाई की गई…संयुक्त कार्रवाई में 1.90 लाख रुपये का चालान हुआ है…एआरटीओ (प्रवर्तन) ने कार्रवाई की पुष्टि की है…

जिसमें से ARTO ने 1.08 लाख रुपये और खनन विभाग ने 82 हजार वसूले है…बता दें कि कानपुर-लखनऊ हाईवे पर दरोगाखेड़ा के पास ट्रक पकड़ा गया है…

ट्रक नंबर UP32 ZN 8925 ये है. लेकिन टोल पर्ची में फर्जी नंबर है. चालक से पूछताछ में पूरा खेल सामने आया है…इसी के साथ टोल संचालक, वाहन मालिक, अन्य के खिलाफ FIR दर्ज हुआ है…इसी के साथ टोल कर्मियों पर रिकॉर्ड छिपाने के गंभीर आरोप है…

Related Articles

Back to top button