
लखनऊ- यूपी में विधानसभा चुनाव के पहले समाजवादी पार्टी के लिए खुशी की खबर है क्योंकि बहुत सारे नेता सपा का हाथ थामने वाले हैं…और पार्टी में शामिल होने वाले है…
जानकारी के लिए बता दें कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी सपा में शामिल होंगे. उनके साथ में कई पूर्व विधायक भी सपा में शामिल होंगे. कुछ समय पहले नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव उन्हें पार्टी ज्वाइन कराएंगे. अपना दल (S) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल होंगे.
इसी के साथ मंत्री रहे अनीस अहमद सपा में शामिल होंगे. अनीस अहमद उर्फ़ फूल बाबू सपा में शामिल होंगे. पीलीभीत और आस-पास के ज़िलों में प्रभाव है. सभी नेता 15 फरवरी को समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे.
इससे पहले अनीस अहमद अखिलेश यादव से मुलाकात कर चुके हैं…सपा प्रवक्ता फखरुल हसन के साथ मुलाकात कर चुके हैं.









