
Uttar-Pradesh: प्यार का भूत सिर्फ फिल्मों में देखा और कहानियों में सुना जाता था। वहीं दिल्ली की युवती प्रेम-प्रसंग में इस कदर मगरूर हो गई और दिल्ली से प्रेमी को ढूंढते- ढूंढते अमेठी पहुंच गई।
बता दें, युवती ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। युवती का आरोप है कि उसने आरोपी युवक के साथ शादी का वादा किया था और इसके बाद दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने थे।
वहीं, युवती ने कहा कि लड़के ने उसे विश्वास दिलाया था कि दोनों जल्द शादी करेंगे, लेकिन अब वह उससे भाग रहा है और आगामी 2 मई को उसकी शादी दूसरी लड़की से तय हो गई है। यह सुनकर युवती को झटका लगा और उसने एसपी कार्यालय में जाकर अपनी परेशानी बताई।
बता दें, युवती बहराइच जनपद की निवासी है और आरोपी कोतवाली क्षेत्र मोचवा गांव के रहने वाले हैं। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसे धोखा दिया और अब वह शादी के लिए तैयार नहीं है। एएसपी ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यह मामला समाज में बढ़ती धोखाधड़ी और रिश्तों में विश्वास के मुद्दे को उजागर करता है, जो युवाओं के बीच अक्सर देखने को मिलता है।









