UP Nikay Chunav 2023: 38 जिलों में होना है दूसरे चरण का मतदान, कुछ ऐसा है प्रत्याशियों का गणित

11 मई को यूपी के 38 जिलों में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान होना है। पहले चरण का मतदान 4 मई को संपन्न हो चुका है। दूसरे चरण में प्रदेश के 7 नगर निगम की मेयर सीटों के लिए 83 उम्मीदवार मैदान में हैं।

11 मई को यूपी के 38 जिलों में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान होना है। पहले चरण का मतदान 4 मई को संपन्न हो चुका है। दूसरे चरण में प्रदेश के 7 नगर निगम की मेयर सीटों के लिए 83 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं नगर निगमों के पार्षद के 581 पद के लिए 3840 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। तो वहीं 95 नगर पालिका परिषदों के अध्यक्ष पद के लिए 969 उम्मीदवार मैदान में हैं। नगर पालिका के 2520 पार्षद सीटों के लिए 13315 उम्मीदवार मैदान में है। 276 नगर पंचायत के अध्यक्षों के पद के लिए 2942 उम्मीदवार और इनके 3459 सदस्यों के पद के लिए 17997 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

  • इन मंडलों में 11 तारीख को होना है मतदान
  • मिर्जापुर मंडल: सोनभद्र, भदोही, मिर्जापुर
  • आजमगढ़ मंडल: आजमगढ़, मऊ, बलिया
  • बस्ती मंडल: बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर
  • चित्रकूट मंडल: हमीरपुर, चित्रकूट, महोबा, बांदा
  • अलीगढ़ मंडल: हाथरस, कासगंज, एटा, अलीगढ़
  • बरेली मंडल: बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत
  • मेरठ मंडल: मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद
  • अयोध्या मंडल: अयोध्या, सुलतानपुर, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, अमेठी
  • कानपुर मंडल: कानपुर नगर, फर्रुखाबाद, इाटावा, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात.

Related Articles

Back to top button