Up Nikay Chunav; आज थम जाएगा पहले चरण का चुनाव प्रचार, इन जिलों में होगी 4 मई को वोटिंग

यूपी नगर निकाय चुनाव के पहले चरण का चुनाव प्रचार आज शाम 6 बजे थम जाएगा. चुनाव आयोग ने यूपी में दो चरणों में चुनाव संपन्न कराने का निर्णय लिया है.

लखनऊ; यूपी नगर निकाय चुनाव के पहले चरण का चुनाव प्रचार आज शाम 6 बजे थम जाएगा. चुनाव आयोग ने यूपी में दो चरणों में चुनाव संपन्न कराने का निर्णय लिया है. पहले चरण में 37 जिलों को रखा गया है, वहीं बाकी जिलों में चुनाव दूसरे जिले में संपन्न होगा. पहले चरण को लेकर 4 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होना है. यूपी के 37 जिलों में पहले चरण को लेकर 4 मई को मतदान होना है.

सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, सीतापुर, देवीपाटन, गोरखपुर, वाराणसी में 4 मई को वोटिंग होना है. वोटिंग वाले दिन इन जिलों में अवकाश घोषित किया गया है. पहले चरण में 2 दर्जन मंत्रियों की साख दांव पर लगी है. इसके अलावा सपा, बसपा, कांग्रेस, आप के कई उम्मीदवारों की साख दाव पर लगेगी.

Related Articles

Back to top button