UP Police Recruitment : फिर से पुलिस में आई बंपर भर्ती, 28 हजार से अधिक पदों के लिए शुरू होगी प्रक्रिया

28,138 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। भर्ती की प्रक्रिया में अप्रैल के अंत तक विज्ञप्ति जारी की जाएगी

उप्र पुलिस भर्ती बोर्ड ने शुरू की भर्ती की कवायद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने दरोगा, सिपाही, जेल वार्डर, कंप्यूटर ऑपरेटर, रेडियो सहायक परिचालक और लेखा एवं गोपनीय संवर्ग के कुल 28,138 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। भर्ती की प्रक्रिया में अप्रैल के अंत तक विज्ञप्ति जारी की जाएगी, और इसके बाद लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

प्रारंभिक भर्ती प्रक्रिया का रोडमैप तैयार

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने उत्तर प्रदेश शासन के रोडमैप के अनुरूप आगामी भर्ती प्रक्रिया की रूपरेखा तैयार कर ली है। बोर्ड अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई के पहले सप्ताह से अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित करेगा। इसमें उप निरीक्षक के 4,242 पद, प्लाटून कमांडर के 195 पद, महिला पीसी के 106 पद और आरक्षी के विभिन्न 22,053 पद शामिल हैं।

28,000 से अधिक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ

इसके अलावा, रेडियो सहायक परिचालक के 44 पद और कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 1,153 पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया इस साल अप्रैल-मई के दौरान शुरू की जाएगी। कुल मिलाकर, इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 28,000 से अधिक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

खिलाड़ी श्रेणी में भी भर्तियों की तैयारी

कुशल खिलाड़ियों के लिए भी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के 91 और आरक्षी के 546 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है, जिसकी संवीक्षा एवं खेल कौशल परीक्षण की प्रक्रिया अप्रैल के तीसरे सप्ताह से शुरू होगी।

Related Articles

Back to top button