
यदि आप उत्तर प्रदेश पुलिस में जाने का सपना देख रहे हैं तो आप के लिए अच्छी खबर है। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले योगी सरकार यूपी पुलिस में बंपर भर्ती करने जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार जनवरी, 2024 में 62,624 पदों पर वैकेंसी जारी कर दी जाएगी। जिसमें कांस्टेबल के 52,699 पद हैं। ऑनलाइन आवेदन जनवरी के पहले सप्ताह से शुरू हो सकता है।
कांस्टेबल के अलावा जेल वार्डर के 2833, एसआई के 2469, रेडियो ऑपरेटर के 2430, क्लर्क पद के 545, कंप्यूटर ऑपरेटर के 472, कंप्यूटर प्रोग्रामर के 55 और कुशल खिलाड़ी कोटे से 521 पदों पर भर्ती होनी है। जनवरी के पहले सप्ताह में यूपी पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। अधिक जानकारी के लिए विभाग के आधिकारिक वेबसाइट https://uppbpb.gov.in/ पर विजिट करें।
यूपी पुलिस में कांस्टेबल बनने का सपना देख रहे हैं तो आप के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा आवश्यक है। अभ्यर्थी का अधिकतम आयु 23 साल होनी चाहिए। वहीं, एसआई के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इस पद के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु 28 वर्ष है। आरक्षण के नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी। आप को बता दें कि भर्ती के लिए एजेंसी का चयन किया जा चुका है।









