
लखनऊ- इकाना स्टेडियम में 1 मई सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मुकाबले में विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच हुई बहस काफी चर्चा का विषय बना हुई है. विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच बहस पर यूपी पुलिस ने चुटकी ली है. यूपी पुलिस ने ट्वीट कर लिखा ‘हमारे लिए कोई मसला ‘विराट’ और ‘गंभीर’ नहीं है’ बता दें, RCB और LSG के बीच मुकाबले में विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच जमकर बहस और गर्मागर्मी देखने को मिली थी. दोनों खिलाड़िओं के मध्य हुई लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. यूजर्स भी तरह-तरह के कमेंट कर जमकर मजे ले रहे हैं.

दरअलस, यूपी पुलिस ने आईपीएल मैच के बाद विराट और गौतम गंभीर के मध्य हुई लड़ाई की फोटो सोशल मीडिया पर डालकर लोगों को जागरूक कर रही है. यूपी पुलिस ने मीम्स बनाकर डायल 112 का प्रमोशन किया है. ट्विटर में लिखा गया है कि कोई भी मसला हमारे लिए ‘विराट’ और ‘गंभीर’ नहीं, किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में तुरंत 112 डायल करें’. यह पोस्ट मंगलवार को यूपी पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किया गया. पोस्ट को हजारों लोगों ने लाइक किया. खूब कमेंट भी आए. पोस्ट के साथ इकाना स्टेडियम में सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच के बाद दो इंटरनेशनल खिलाड़ियों के बीच कहासुनी की फोटो भी डाली गई.









