यूपी कांग्रेस के नए मीडिया पैनलिस्टों की सूची जारी, अनिल यादव समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी…

अनिल यादव को यूपी कांग्रेस का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है. आगामी लोकसभा चुनाव के चलते जहां कांग्रेस देश भर में संगठन विस्तार व बदलाव पर काम कर रही है वही यूपी में भी कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. कुछ ही दिन पहले प्रदेश की कमान अजय राय को देने के बाद, रविवार को पार्टी प्रवक्ताओं में बड़ा बदलाव हुआ है.

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस तैयारियों में जुट गई है. यूपी कांग्रेस की कमान जब से अजय राय के हाथों सौंपी गई है, तब से वो ताबड़तोड़ फैसले ले रहे हैं. अभी कल ही घोसी उपचुनाव को लेकर यूपी कांग्रेस ने सपा का समर्थन किया था. इसके बाद रविवार को यूपी कांग्रेस ने 17 लोगों को मीडिया पैनलिस्ट भी नियुक्त किया है.

अनिल यादव को यूपी कांग्रेस का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है. आगामी लोकसभा चुनाव के चलते जहां कांग्रेस देश भर में संगठन विस्तार व बदलाव पर काम कर रही है वही यूपी में भी कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. कुछ ही दिन पहले प्रदेश की कमान अजय राय को देने के बाद, रविवार को पार्टी प्रवक्ताओं में बड़ा बदलाव हुआ है.

कांग्रेस ने अनिल यादव समेत 15 लोगों को प्रवक्ता नियुक्त किया है. साथ ही 17 लोगों को मीडिया पैनलिस्ट भी नियुक्त किया है. यूपी कांग्रेस का प्रवक्ता नियुक्त किये जाने पर अनिल यादव ने राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ साथ प्रियंका गांधी और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को धन्यवाद दिया. पूर्व में भी अनिल यादव पार्टी का पक्ष राष्ट्रीय चैनलों पर मजबूती से रखते रहे हैं.

Related Articles

Back to top button