
पश्चिम बंगाल, बिहार, पंजाब के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी INDIA गठबंधन में तल्खी साफ दिखने लगी है। अब उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस अकेली पड़ती नजर आ रही है। जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है। इंडिया गठबंधन में आंतरिक विरोध उठ रहे हैं।
दरअसल भारत न्याय यात्रा में निमंत्रण मिला कि नहीं पूछे जाने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने व्यंगात्मक लहजे में कहा था कि, कई बड़े आयोजन होते हैं। हमें न कोई जानकारी दी जाती और न ही निमंत्रण मिलता।
उनके इस बयान पर कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता जयराम रमेश ने सफाई देते हुए कहा कि। राहुल गांधी की यात्रा का रूट यूपी में दो-तीन दिन में फाइनल हो जाएगा। इसके बाद सहयोगी दलों के साथ कार्यक्रम को साझा किया जाएगा।
बता दें कि पिछले दिनों अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया साइड एक्स पोस्ट कर जानकारी देते हुए बताया था कि यूपी में कांग्रेस के साथ 11 सीटों पर सहमति बनी है। इसके बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बयान जारी करते हुए कहा कि इसपर आलाकमान द्वारा चर्चा की जा रही है। अजय राय के इस बयान के बाद आंतरिक सहमति पर सवाल खड़ा हुए। फिलहाल सीटों को लेकर यूपी में कांग्रेस की ओर से स्पष्ट बयान नहीं आया है।









