
लखीमपुर- उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में कचहरी परिसर फिल्मी सीन देखने को मिला…जहां पर कचहरी परिसर में शूटआउट का खेल देखने को मिला…कचहरी परिसर में गोलीकांड से अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दिया…
बता दें कि चचेरे भाइयों के जमीन विवाद में फायरिंग हुई…इस फायरिंग में एक व्यक्ति घायल हो गया…वहीं आरोपी चचेरा भाई मौके से फरार हुआ…
कचहरी में गोली चलने की वारदात से वकीलों में हड़कम्प मच गया है. इस गोलीकांड ने न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए है…कलेक्ट्रेट में DM एसएसपी कार्यालय से कुछ दूरी में गोली चलने से हड़कम्प मच गया है…









