
संभल. उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपने विवादित बयानों के लिए पहचाने जाने वाले और अपने विवादित बयान जारी कर अक्सर बीजेपी सरकार पर निशाना साधने वाले समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्र रहमान बर्क ने अब प्रदेश में बच्चा चोरी के शक में सामने आ रही मारपीट की घटनाओं के मामलो को लेकर अपने विवादित बयान के जरिए बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है ।
सपा सांसद शफीकुर्र रहमान वर्क ने बच्चा चोरी के शक में मारपीट की घटनाओं को मॉबलीचिंग बताते हुए कहा है प्रदेश में बच्चा चोरी के शक में सामने आ रही मारपीट की घटनाएं सरकार की नाकामी है, सूबे और पूरे मुल्क में सरकार के इंतजाम सही नही है। क्योंकि सरकार को सिर्फ 2024 के चुनाव जीतने की फिक्र है।बीजेपी सरकार अपनी पार्टी की बुनियादो पर मुल्क में जो नफरत का नारा लगा कर नफरत फैला रही है , यही नफरत का नारा 2024 में बीजेपी को ले डूबेगा, बीजेपी की सत्ता में वापसी नहीं होगी।
सपा सांसद शफीकुर्र रहमान बर्क ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए यह भी कहा ,की बीजेपी द्वारा पार्टी की बुनियादों पर मुल्क में नफरत फ़ैलाने का जो नारा लगाया जा रहा है 2024 के चुनाव में नफरत का यही नारा बीजेपी को ले डूबेगा। मुल्क में सरकार की वदनीयत और बदइंतजामी के हमारे पास सुबूत है, कहा हमारे पैगंबर साहब की शान में गुस्ताखी के खिलाफ सरकार की जुबान नही खुलती, उनकी शान में गुस्ताखी करने वाले नवीन जिंदल और नुपुर शर्मा को आज तक गिरफ्तार नही किया गया।









