
लखनऊ. उत्तर प्रदेश एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। यूपी एसटीएफ ने करोड़ों की ठगी करने वाले बड़े नटवर लाल संजय शेरपुरिया को गिरफ्तार किया है। ये ठग खुद को भाजपा के बड़े नेताओं का करीबी बताकर लोगों का ठगने का काम कर रहा था। इस नटवर लाल ने अब तक सैकड़ों करोड़ रुपए की ठगी को अंजाम दे चुका है। एसटीएफ ने संजय शेरपुरिया को विभूतिखंड इलाके से गिरफ्तार किया है।
यूपी एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ ने करोड़ों की ठगी करने वाले संजय शेरपुरिया को गिरफ्तार किया है। ठग संजय खुद को भाजपा नेताओं का करीबी बताकर लोगों से ठगी करता था। संजय शेरपुरिया बड़े-बड़े खेल करने में माहिर है, संजय की ठगी की रकम कई सौ करोड़ रुपये है। यूपी एसटीएफ ने ठग संजय को गोमतीनगर के विभूतिखंड इलाके से गिरफ्तार किया है।
नटरवरलाल संजय बीजेपी के उच्चतम नेताओं के नाम पर फ्रॉड कर रहा था। इस ठग ने दिल्ली में एक बंगला भी कब्जा रखा है। पीएम आवास का नाम लेकर धोखाधड़ी की। संजय शेरपुरिया ने दिल्ली में लुटियंस जोन में बंगला कब्जाया है। गुजरात का हवाला देकर धोखाधड़ी गिरोह चला रहा था। गाजीपुर, लखनऊ और दिल्ली में ठिकाना बना रखा है।
ठगी में सुकेश चंद्रशेखर का बाप है ये ठग ?
संजय राय उर्फ संजय शेरपुरिया के बड़े कारनामे सामने आये हैं। मामूली ड्राइवर से नटवरलाल बनने की गजब कहानी है। फर्जी कंपनियां बनाकर अकूत पैसे का फर्जीवाड़ा किया है। एसटीएफ की पूछताछ में शेरपुरिया ने कई खुलासे किये हैं। शेरपुरिया ने ठगों का एक गिरोह बना रखा था। ठग संजय के गिरोह के झांसे में कई अफसर और कारोबारी भी फंस चुके हैं। बीजेपी के कई बड़े नेताओं को इस फ्रॉड ने चूना लगाया है। ठग संजय के कारनामे सामने आने के बाद महाठग सुकेश चंद्रेशखर से तुलना हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग संजय को ठगी में सुकेश चंद्रशेखर का बाप बता रहे हैं।









