
सूबे की राजधानी लखनऊ में ठगी करने वाला मामला सामने आया है। यहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का प्रोटोकाल अधिकारी एवं सचिव निवेश, उ0प्र0 सरकार बनकर विभिन्न विभागों में ट्रान्सफर पोस्टिंग और महत्वपूर्ण राजनैतिक पद/टेण्डर दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी को एस.टी.एफ ने हिरासत मे लिया है।
ठगी करने वाला आरोपी रामशंकर गुप्ता उर्फ आशीष गुप्ता दूबे बीसलपुर, थाना कोतवाली बीसलपुर, पीलीभीत का रहने वाला है जोकि वर्तमान में विष्णुपुरी कालोनी विस्तार, थाना अलीगंज, लखनऊ मे रह रहा था ,वहीं दूसरा आरोपी अरविन्द त्रिपाठी उर्फ गणेष त्रिपाठी उर्फ गुरूजी केषवपुरम, अषोक विहार, नई दिल्ली का निवासी है।
जानकारी के मुताबिक ये दोनों शातिर ठग लोगों को ट्रान्सफर पोस्टिंग और महत्वपूर्ण राजनैतिक पद/टेण्डर दिलाने के नाम पर पैसे हड़पते थे फिर फरार हो जाते थे। दोनों आरोपी के तलाश में एस.टी.एफ काफी समय से थी और शनिवार को लखनऊ के गोमतीनगर विभूतीखंड इलाके से दोनों आरोपियों को धड़ दबोच कार्यवाही कर जेल भेज दिया।









