
यूपी की राजधानी लखनऊ से महज चंद किलोमीटर दूर रायबरेली जिले में देश की रक्षा करने वाला फौजी पत्नी के साथ एसपी आफिस में धरने पर बैठा। जमीनी विवाद से आहत होकर सेना का जवान धरने पर बैठा। फौजी ने पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप। राजस्व विभाग पर रिश्वत लेने का भी लगाया आरोप।

वहीं एसपी ऑफिस में धरने पर बैठे फौजी ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर न्याय न मिला तो आत्महत्या कर लूंगा। बता दें कि रायबरेली जिले के डीह थाना क्षेत्र का है मामला। पीड़ित फौजी के धरने पर बैठने से विभाग में हड़कंप मच गया। बड़ा सवाल यहां है की देश की रक्षा करने वालो के साथ ऐसा व्यवहार हो रहा है तो आम नागरिक के साथ कैसा होता होगा।