UP: मुजफ्फरनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को कुचला, 2 की मौत,एक घायल

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में देर शाम बाइक सवार एक महिला सहित तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिसमें दो लोगों की जहां मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई तो वही एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

क्राइम डेस्क. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में देर शाम बाइक सवार एक महिला सहित तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिसमें दो लोगों की जहां मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई तो वही एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिलाओं को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां से महिला की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया। तो वही पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

दरअसल आपको बता दें कि खतौली कोतवाली क्षेत्र में देर शाम गंग नहर पटरी पर बाइक सवार एक महिला सहित तीन लोगों को एक अज्ञात वाहन ने उस समय टक्कर मार दी जब वह खतौली कस्बे से काम कर अपने गांव सलावा जा रहे थे। इस घटना में जहां मौके पर ही पिता अल्लाह राजी और पुत्र रिहान की दर्दनाक मौत हो गई तो वही अल्लाह राजी की पत्नी यासमीन गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के बाद राहगीरों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसपर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबसे पहले घायल महिला यासमीन को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया तो वही पुलिस ने मृतक पिता-पुत्र के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना के बाद जहाँ मृतक अल्लाह राजी के भाई अंसार का कहना है कि हादसे के बाद अब इनके घर में कमाने वाला कोई नहीं है इनकी दो जवान बेटियां हैं और दो छोटे बच्चे हैं। जिसके लिए वह प्रशासन से मुआवजे की मांग करते हैं।

Related Articles

Back to top button
Získat tipy a triky pro zlepšení vašeho života! Zde najdete užitečné rady pro vaření, přírodní léčení a zahradničení. Buďte inspirativní a objevte nové způsoby, jak využít svůj čas a zdroje efektivněji. S našimi články se naučíte, jak si užívat život plněji a s radostí! 8 minut - neuvěřitelná lahůdka na stole: Linecké koláče 30 minut stačí Čtyřnásobný výnos: Jak efektivně Maličký trik pro velký úklid: Utrite tímto noční stolky Rychlá snídaně: Palačinky Hnojivo, které Chrupavý výdej: Jak připravit kuřecí řízek Zahrádkáři získali účinný návod Vynikající a syté: Příprava polévky z Užitečné tipy pro vaši zahradu a kuchyni: Objevte nové recepty, lifestylové triky a rady pro údržbu zahrady. Vše, co potřebujete vědět pro zdravý a šťavnatý zahradní obdělek.