UP: सेक्रेटरी की दबंगई का वीडियो वायरल, पैमाइश करने गए लेखपाल को दौड़ा दौड़ा कर पीटा…

देवरिया जिले में एक दबंग सेक्रेटरी की करतूत का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो लार थाना क्षेत्र के बलुआ गौरी गांव का है। सलेमपुर तहसील की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजन द्विवेदी के यहां दबंग सेक्रेटरी रणविजय सिंह के खिलाफ एक एप्लीकेशन पड़ी थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि उन्होंने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया है।

इस अवैध कब्जे को मुक्त कराने के लिए सलेमपुर तहसील के लेखपाल धीरेंद्र कुमार जब बलुआ गौरी गांव पहुंचे तो दबंग सेक्रेटरी आग बबूला हो गया और लेखपाल को डंडे से मारने पीटने लगा और पैमाइश को भी रोक दिया। दबंग सेक्रेटरी ने लेखपाल और उनके सहयोगी पर जानलेवा हमला कर दिया। इस पूरी वारदात का वीडियो वायरल हो गया जिसमें दबंग सेक्रेटरी रणविजय सिंह डंडे से लेखपाल के ऊपर हमला कर रहे हैं और लात से पिटाई भी कर रहे हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद लेखपालों में जबरदस्त आक्रोश दिख रहा है इधर पीड़ित लेखपाल ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजन द्विवेदी से शिकायत की है कि दबंग सेक्रेटरी रणविजय सिंह जो जनपद के भागलपुर ब्लॉक में तैनात है उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। लेखपाल धीरेंद्र कुमार ने बताया रणविजय सिंह बलुआ गौरी गांव के रहने वाले हैं उन्होंने बंजर सरकारी भूमि पर कई सालों से अवैध कब्जा किया है।

इसी शिकायत के निस्तारण के लिए गांव में पहुंचे थे और अभी पैमाइश शुरू ही किए थे तब तक वह हमलावर हो गए।इस दौरान दबंग सेक्रेटरी रणविजय सिंह ने लेखपाल को जमकर जातिसूचक गालियां भी दी और लातों से उन्हें पीटा भी। पीड़ित लेखपाल की तहरीर पर सलेमपुर कोतवाली में गंभीर धाराओं में दबंग सेक्रेटरी के खिलाफ केस दर्ज हो गया है और पुलिस दबंग सके ट्री के गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

Related Articles

Back to top button