
मेरठ- एक तरफ जहां शादी और तलाक हमारे समाज में आम हो गया है…वैसे ही शादी के बाद लड़की को दहेज के लिए प्रताड़ित करना, दूसरी तमाम बातों के लिए परेशान करना भी काफी ज्यादा आम बात है…और हमारे देश में ऐसी कई शादियां है जहां पर औरतें शादी के बाद प्रताड़ित होकर भी अपने घर को नहीं छोड़ पाती है…मानसिक और शारारिक दोनों ही तरीकों से महिलाओं को परेशान किया जाता है…यहां तक की तलाक भी नहीं लेने दिया जाता है….वहीं पर दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के मेरठ में अनोखी मिसाल देखने को मिली है…जहां पर लड़की के तलाक के बाद उसके मायके वालों ने जश्न मनाया है….
पूरा मामला कुछ इस तरह से है कि मेरठ के कंकरखेड़ा इलाके में बेटी का परिवार रहता है…तलाक के बाद ढोल से बेटी का स्वागत परिवार ने किया…
पिता ने बेटी के तलाक के बाद जश्न मनाया… इस दौरान कचहरी में डांस भी किया और आतिशबाजी भी हुई… ये जश्न नई शुरुआत के रूप में मनाया जा रहा है….
कहा जा रहा है कि यहां पर भी ससुराल पक्ष की ओर से बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था…









