UP Weather Report: शिमला से भी ठंडा रहा लखनऊ, भीषण सर्दी और कोहरे से अभी नहीं मिलेगी राहत

लखनऊ शिमला और देहरादून से भी ठंडा रहा। शिमला में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

UP Weather Report: उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड का कहर जारी है। लगातार चौथे दिन बर्फीली हवाओं का कहर दिखा। लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में इस सीजन की सबसे ठंडा दिन और सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। यूपी के कई शहर शिमला और देहरादून से भी ज्यादा ठंडे रहे। वहीं, मैदानी इलाकों की बात करें तो राजस्थान का बीकानेर और यूपी का कानपुर सबसे अधिक ठंडा रहा। इन शहरो में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री जबकि अधिकतम 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान जो कि सामान्य से 4.7 डिग्री और अधिकतम 9.7 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

लखनऊ शिमला और देहरादून से भी ठंडा रहा। शिमला में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, देहरादून में न्यूनतम 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, लखनऊ में अधिकतम तापमान 12.9 डिग्री और न्यूनतम 6.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बर्फीली हवाओं से ठिठुरन बढ़ी।

मौसम विभाग के अनुसार यूपी का औसत न्यूनतम तापमान 10 डिग्री  और अधिकतम 17 डिग्री सेल्सियस है। प्रदेश में झांसी सबसे ठंडा रहा। झांसी में अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बरेली में अधिकतम तापमान 10.2 डिग्री, बिजनौर में 10.8 डिग्री, शाहजहांपुर और मेरठ में 11 डिग्री और मुजफ्फरनगर में 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button