UP Weather Update: 29 जनवरी तक घने कोहरे और कोल्ड डे के आसार, मौसम विभाग ने जारी  किया अलर्ट

शुक्रवार को कानपुर और सोनभद्र प्रदेश में सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में शीतलहर और कोहरे का कहर जारी है। आज यानी शनिवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में घने कोहरे से सुबह की शुरुआत हुई। ठंडी हवाओं की वजह से ठिठुरन बढ़ी है। शुक्रवार को कानपुर और सोनभद्र प्रदेश में सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शुक्रवार को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में घने कोहरे से साथ भीषण गलन रहा। जिसकी वजह से लखनऊ और उसके आसपास के क्षेत्रों में दृश्यता 50 मीटर से 200 मीटर तक रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक और ठंड रहेगी। मंगलवार से मौसम में कुछ बदलाव की संभावना है। शुक्रवार को लखनऊ में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री और अधिकतम 17 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को भी ऐसे ही तापमान रहने का अनुमान है। अभी तेज धूप निकलने के आसार नहीं हैं।

29 तक घने कोहरे और कोल्ड डे का अलर्ट

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बनी हुई है। 27 जनवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार हैं। 29 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। घना कोहरा छाया रहेगा। इस दौरान कोल्ड  डे के आसार हैैं।  

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार  मुजफ्फरनगर, बागपत, आगरा, एटा, बिजनौर, अलीगढ़, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बहराइच, श्रावस्ती, सिद्धार्थ नगर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, मथुरा, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, सुल्तानपुर, अमेठी, गौतम बुद्ध नगर जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Related Articles

Back to top button