
UP Weather Update: इस बार गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। भीषण गर्मी से सभी परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार अभी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। मई के अंत तक लू चलती रहेगी। इस बीच तापमान 49 डिग्री से 50 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दौरान 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
मौसम विभाग के अनुसार 31 मई तक गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी। तब तक लू का सितम जारी रहेगा। इस दौरान दिन का तापमान 45 डिग्री से अधिक होने का अनुमान है। सोमवार को आगरा ने 47.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। 30 साल बाद आगरा में इतनी भीषण गर्मी पड़ रही है।
ऐसे में दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचें। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाएं विशेष ध्यान दें। क्योंकि इनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता सबसे अधिक होती है। बहुत जरूरी है तो छाता, ठंडे पानी की बोतल, शरीर को पूरा ढकने वाले हल्के और सूती कपड़ों को अच्छे से पहन कर निकलें।









