UP Weather Update: घने कोहरे की चपेट में यूपी, जीरो विजिबिलिटी की वजह से बढ़ रहे सड़क हादसे

UP Weather Update: लखनऊ का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पूरे प्रदेश में घने कोहरे की वजह से दृश्यता काफी कम हो गई है। सुबह शाम कोहरे की वजह से आने जाने में काफी समस्या हो रही है। सड़क दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। लखनऊ स्थित मौसम केंद्र ने मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए अलर्ट जारी कर दिया है। अगले 24 घंटों में घना कोहरा छाया रहेगा। जिसकी वजह से विजिबिलिटी जीरो रहेगी। ऐसे में सुबह शाम सफर करने से बचने की सलाह दी गई है।  

कैसा रहेगा यूपी का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार सुबशाम घना कोहरा छाया रहेगा। गलन की वजह से ठिठुरन बढ़ेगी। वहीं, लखनऊ का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके अलावा बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेत बलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान सात डिग्री और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम 19 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

इन जिलों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

मौसम विभाग के अनुसार बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़, बुलंदशहर और इटावा में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस हो सकता है।

Related Articles

Back to top button