UP Weather Update: चार दिन और सताएगी भीषण गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आगरा में बुधवार की रात पचास साल में सबसे गर्म रहा। बुधवार की रात आगरा में तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले 50 साल के इतिहास में सबसे अधिक रहा।

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक अभी राहत के आसार नहीं है। 17 जून के बाद पुर्वईया से मौसम में कुछ बदलाव होगा। 17 जून के बाद यूपी के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

मौसम विभाग के अनुसार आगरा में बुधवार की रात पचास साल में सबसे गर्म रहा। बुधवार की रात आगरा में तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले 50 साल के इतिहास में सबसे अधिक रहा।

भीषण गर्मी से पांच की मौत

भीषण गर्मी के चलते पांच लोगों की मौत हो गई। इसमें  गोरखपुर-बस्ती मंडल में तीन लोगों की और महोबा में दो शामिल है। वहीं देवरिया में बीएड का परीक्षा देने आए सात छात्र भीषण गर्मी से बेहोश हो गए, इलाज के बाद होश में आए। मौसम विभाग ने 17 जून तक लू-धूप का रेड अलर्ट जारी किया है।

Related Articles

Back to top button