
UP Weather Update: प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। घने कोहरे की वजह से रफ्तार धीमी हो गई है। सड़क हादसों में वृद्धि हुई है। धूप न निकलने की वजह से आने वाले दिनों में भी ठंड से राहत नहीं मिलने वाला। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। लखनऊ स्थित मौसम केन्द्र के द्वारा घने कोहरे चेतावनी बार-बार जारी किया जा रहा है। घने कोहरे की वजह से शून्य विजिबिलिटी के चलते तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश अनुसार मध्य प्रदेश से सटे उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। सर्दी से अभी कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस है। हालांकि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। क्यों कि आने वाले एक-दो दिनों में मौसम हल्का साफ होगा।
सोमवार को राजधानी लखनऊ में हल्की धूप निकलने से थोड़ी बहुत राहत तो मिली लेकिन वह काफी नहीं था। दिन भर बादल और कोहरे छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 19 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। इसके अलावा बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, वाराणसी, बलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस हो सकता है। वहीं, फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस होने का पूर्वानुमान है।
इन जिलों में सबसे अधिक ठंड
मौसम विभाग के अनुसार बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़, बुलंदशहर, इटावा में न्यूनतम तापमान सबसे कम रहने वाला है। जहां अधिकतम तापमान 15 डिग्री न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।









