UP Weather Update: लखनऊ में बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना, 4 जून तक होगी बारिश!

लखनऊ मौसम विभाग के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि, आज यानी दो जून को लखनऊ सहित आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे।

UP Weather Update: भीषण गर्मी से परेशान ने लोगों को अब राहत मिलती हुई नजर आ रही है। रविवार को सुबह  मौसम ने एक बार फिर से करवट बदल ली है। मौसम विभाग ने प्रदेश में चार जून तक आंधी, बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। पश्चिमी और पूर्वी दोनों क्षेत्रों में बादलों का आना जाना लगा रहेगा। मौसम में बदलाव के चलते अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री कमी आ सकती है।

लखनऊ मौसम विभाग के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि, आज यानी दो जून को लखनऊ सहित आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ ही बूंदाबांदी भी हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

अगले तीन दिनों तक बदला रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक प्रदेश में मौसम बदला रहेगा। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। इसके साथ ही अब लू का असर धीरे-धीरे कम होता दिख रहा है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में अभी भी गर्मी बनी हुई है। 

Related Articles

Back to top button