UP Weather Update: कहीं बूंदाबांदी, कहीं ठंडी हवाएं और कहीं लू, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि, प्रदेश में कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। लू का अलर्ट भी जारी है।

UP Weather Update: गर्मी से परेशान प्रदेश वासियों के लिए राहत भरी खबर। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के चलते ठंडी हवाएं चल रही हैं। प्रदेश के कई इलाकों में आंधी के साथ बूंदाबांदी होने से चिलचिलाती धूप से राहत मिली है। पिछले सप्ताह जहां अधिकतम तापमान 47 डिग्री के पार पहुंच गया था। वहीं अब राहत मिलती नजर आ रही है।

मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि, प्रदेश में कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। लू का अलर्ट भी जारी है। इसके अलावा पूर्वी और पश्चिमी प्रदेश में धूल भरी हवाएं चलने के आसार हैं। कहीं हल्की बूंदाबांदी तो कहीं ठंडी हवाएं चलेंगी। जिससे तापमान में गिरावट आएगी। आज प्रदेश का अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सिय के करीब है।

आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ का अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूतम 25 डिग्री रहने के आसार हैं। बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेत बलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री होने के आसार हैं। फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत इटावा में अधिकतम 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं

Related Articles

Back to top button