
UP Weather Update: लखनऊ समेत पूरे प्रदेश कड़ाके की ठंड शुरू हो चुकी है। सुबह शाम कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हुई है। वहीं मौसम विभाग ने शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। आज भी कोहरे का कहर रहेगा। भीषण गलन से बुजुर्गों को काफी परेशानी हो रही है। इसके लिए जगह-जगह रैन बसेरा व अलाव की व्यवस्था की गई हैं। गुरुवार को मुजफ्फरनगर सबसे सर्द मौसम रहा। यहां न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
यूपी में ठंडी हवाओं की वजह से ठिठुरन बढ़ी है। बड़े-बुजुर्ग रजाई में दुबके हैं। जबकि बाहर निकलने वाले लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मैदानी इलाकों में अभी गलन अभी और बढ़ेगी।
कैसा रहेगा लखनऊ का मौसम
लखनऊ में गुरुवार को ठंड हवाओं की वजह से ठिठुरन बढ़ा। सुबह शाम घने कोहरा छाया रहा। दिन में धूप निकलने से थोड़ी बहुत राहत मिली। आसमान में बादलों का भी आना जाना लगा है। मौसम विभाग की माने तो अभी कुछ दिनों तक आसमान में बादलों का आना जाना लगा रहेगा। उत्तराखंड में बर्फबारी की वजह से अभी गलन और बढ़ेगी। अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।
जारी रहेगा कोहरे का कहर
मौसम विभाग के अनुसार यूपी में शुक्रवार को मौसम ठंडा रहेगा। ठिठुरन बढ़ेगी। इस दौरान पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में घने से लेकर मध्यम व छिछला कोहरा छाया रहेगा। इसमें बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद, रामनगर, रामपुर, बदायूँ, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, बाराबंकी, गोंडा, श्रावस्ती और बलरामपुर जिले शामिल हैं।









