UP Weather Update: कोहरे का कहर, कड़ाके की ठंड से अगले 5 दिनों तक नहीं मिलेगी राहत, अलर्ट जारी

UP Weather Update: सोमवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री रहा वहीं, अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश समेत पूरा उत्तर भारत भीषण ठंड की चपेट में है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक राहत के आसार नहीं है। इस दौरान ज्यादातर जिलों में कोहरे का कहर और ठंडी का सितम जारी रहेगा।

मौसम के अनुसार लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में मंगलवार से गुरुवार तक कोहरे का कहर और भीषण ठंड का कहर जारी रहेगा। सोमवार को लखनऊ में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जहां दिन का न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री रहा वहीं, अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री रहा।

सोनभद्र रहा सबसे ठंडा

मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के अनुसार सोमवार को उत्तर प्रदेश में सोनभद्र सबसे ठंडा जिला रहा। यहां पर न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री और अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि आगरा में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार जेट स्ट्रीम की वजह से ठंड बढ़ रही है।

Related Articles

Back to top button