UP Weather Update: अब फिर बढ़ेगा तापमान, देखें अपने जिले का हाल

इस दिन अधिकतम तापमान 47.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। इसके बाद लगातार तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई।

UP Weather Update: यूपी में एक बार मौसम ने करवट बदल लिया है। बीते दिनों तापमान में आई कमी के बाद एकबार फिर से मौसम अपना तेवर दिखानी शुरू कर दी है। आने वाले दिनों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार 24 से 27 मई तक दिन के साथ ही रात का तापमान भी बढ़ेगा। इस दौरान दिन में लू चलने की संभावना है। इस सीजन का सबसे गरम दिन 19 मई को दर्ज किया गया। इस दिन अधिकतम तापमान 47.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। इसके बाद लगातार तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई।

गोरखपुर में बारिश के बाद तेज धूप से हो रही भीषण उमस से आम जीवन अस्तव्यस्त है। यही कारण है कि 34.3 डिग्री तापमान पर करीब 40 डिग्री सेल्सियस गर्मी का एहसास हुआ।

बरेली में आज मौसम साफ रहेगा। कानपुर में हल्के बादल छाए रहने के आसार हैं। प्रदेश में उमस वाली गर्मी बनी रहेगी। मौसम विज्ञानी डा.अमरनाथ मिश्र माने तो आने वाले दिनों में मौसम शुष्क बना रहेगा। पूर्वी हवा चलने से तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा।

अमेठी में भी मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि मौसम में उतारचढ़ाव का दौर जारी रहेगा। शुक्रवार को धूप रहेगा, दोपहर के बाद बादल छाए रहने के आसार हैं। इसके साथ ही धूलभरी गर्म हवाएं परेशानियों का सबब बन सकता है।

मेरठ में बादलों का आनाजाना लगा रहेगा। आर्दता 40 प्रतिशत रहने के आसार है। वहां, बागपत में तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। 10 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। आर्दता 72 प्रतिशत रहने की संभावना है।

प्रयागराज में बादल छाए रहेंगे। जिससे तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। लेकिन 25 मई के बाद एकबार फिर से गर्म हवाएं चलनी शुरू हो जाएंगी। जिससे एकबार फिर से बढ़ सकती है।

Related Articles

Back to top button