UP Weather Update : सर्दी का सितम जारी, भीषण शीतलहर का प्रकोप, अब इस तारीख तक बंद रहेंगे स्कूल

डेस्क : उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी है। पिछले कुछ दिनों कई इलाकों में धूप नहीं निकली है। घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी भी कम हो गई है। जिससे लोगों का आवागमन भी प्रभावी हुआ है। जिसकी वजह से ठिठुरन बढ़ी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक ठंड से राहत नहीं मिलेगी। अगले हफ्ते से न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की वृद्धि हो सकती है।

वहीं भीषण शीतलहर के चलते स्कूलों में छुट्टी बढ़ा दी गई है. 8वीं तक के स्कूलों में 10 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया गया है. लखनऊ के डीएम सूर्यपाल गंगवार ने इसको लेकर आदेश भी जारी कर दिया है. वही 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं के समय में बदलाव किया गया है. अब सुबह 10 बजे से 3 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। स्कूलों में यूनिफॉर्म की बाध्यता भी खत्म कर दी गई है. वही डीएम ने आदेश का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है.

Related Articles

Back to top button