
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में रविवार देर रात एक दुर्गा पूजा पंडाल में आग लगने की घटना सामने आई थी। इस घटना में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकारियों के अनुसार, मरने वालों में 2 बच्चे भी शामिल हैं। कुल 64 लोगों के घायल होने की खबर सामने आयी हैं। दमकल विभाग के एक अधिकारी के अनुसार यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना रात करीब 09:30 बजे हुई जब पूजा स्थल के अंदर करीब 300 लोगों के साथ आरती की जा रही थी।
नौ लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर रूप से झुलसे 42 लोगों को नजदीकी वाराणसी के BHU अस्पताल में भर्ती किया गया हैं। जबकि अन्य घायलों का इलाज नजदीकी स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा हैं। जबकि अधिकारियों के अनुसार अब घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, लेकिन मामले की अभी जांच की जा रही है। डीएम जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बचाव कार्यों का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे।









