अबू धाबी-मुंबई फ्लाइट में हंगामा, नशे में धुत महिला ने एयर होस्टेस को मारा मुक्का और थूका, अपने कपड़े उतारकर काटा बवाल

अबू धाबी से मुंबई आ रही फ्लाइट में जोरदार हंगामा है। नशे में धुत महिला यात्री ने केबिन क्रू के साथ मारपीट और बदसलूकी की है। बिजनेस क्लास की सीट पर बैठने पर क्रू मेंबर्स ने आपत्ति जताई तो नशे में धुत महिला ने फ्लाइट में जमकर बवाल काटा है।

न्यूज डेस्क. अबू धाबी से मुंबई आ रही फ्लाइट में जोरदार हंगामा है। नशे में धुत महिला यात्री ने केबिन क्रू के साथ मारपीट और बदसलूकी की है। बिजनेस क्लास की सीट पर बैठने पर क्रू मेंबर्स ने आपत्ति जताई तो नशे में धुत महिला ने फ्लाइट में जमकर बवाल काटा है। बिजनेस क्लास की सीट पर बैठने से रौके जाने में गुस्साई महिला ने क्रू मेंबर्स से मारपीट की और थूक दिया। इतना ही नहीं महिला अपने कपड़े उतारकर फ्लाइट में घूमने लगी। एएनआई के मुताबिक, महिला यात्री इटली की रहने वाली है।

जानकारी के मुताबिक, अबू धाबी से मुंबई आ रही फ्लाइट में नशे में धुत महिला ने जमकर बवाल काटा है। महिला अपनी सीट से उठकर बिजनेस क्लास की सीट पर बैठने लगी तो क्रू मेंबर्स ने आपत्ति जताई। जिससे गुस्साई महिला ने क्रू मेंबर्स से मारपीट की और थूक दिया। इतना ही नहीं महिला अपने कपड़े उतारकर फ्लाइट में घूमने लगी। पुलिस ने कहा कि महिला नशे में क्रू मेंबर्स को गंदी गालियां दे रही थी।

हालांकि, मुंबई पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही महिला पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। बताया जा रहा है, महिला यात्री इटली की रहने वाली है और उसका नाम पाओला पेरुशियो है। महिला काफी नशे में थी। पुलिस ने बताया कि केबिन क्रू मेंबर ने महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज की है, मेडिकल जांच भी की गई जिसके प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चला है कि महिला यात्रा के दौरान नशे में थी।

Related Articles

Back to top button