सड़क निर्माण में हो रही देरी पर भड़के यूपी के PWD मंत्री जितिन प्रसाद, समीक्षा बैठक में अभियंताओं को जमकर लगाई फटकार.

जनपद में दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद का पारा तब चढ़ गया जब वाराणसी में सड़क निर्माण समय पर न होना पाया गया. शहर में तेजी से हो रहे सड़क निर्माण का स्थलीय निरीक्षण करने के पश्चात गुरुवार को मंत्री जितिन प्रसाद ने समीक्षा बैठक कर अभियंताओं को गुणवक्ता के साथ निर्धारित समय पर कार्य पूरा करने का कड़ा निर्देश दिया.

वाराणसी : जनपद में दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद का पारा तब चढ़ गया जब वाराणसी में सड़क निर्माण समय पर न होना पाया गया. शहर में तेजी से हो रहे सड़क निर्माण का स्थलीय निरीक्षण करने के पश्चात गुरुवार को मंत्री जितिन प्रसाद ने समीक्षा बैठक कर अभियंताओं को गुणवक्ता के साथ निर्धारित समय पर कार्य पूरा करने का कड़ा निर्देश दिया. इसके साथ ही जितिन प्रसाद ने अभियंताओं को फटकार लगाते हुए निर्माणाधीन सड़को को उच्च गुणवत्ता के साथ तत्काल पूर्ण करवाने का निर्देश दिया. इस दौरान जितिन प्रसाद ने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

सड़क निर्माण के मानक को लेकर बीजेपी विधायकों ने जताई नाराजगी

वाराणसी शहर में लोक निर्माण विभाग द्वारा रविंद्रपुरी में लगभग 3 फीट ऊंचाई पर बनाए जा रहे सड़क के मानक को लेकर बैठक के दौरान यूपी के मंत्री रविंद्र जायसवाल और स्थानीय बीजेपी विधायक सौरभ श्रीवास्तव नाराजगी व्यक्त किया. समीक्षा बैठक में दोनो जनप्रतिनिधियों ने अभियंता से सड़क को ऊंचा करने का औचित्य पर सवाल खड़ा किया. ऐसे में पीडब्ल्यूडी मंत्री ने निर्माण कार्य रोकते हुए मौके से निर्माण सामग्री हटाकर सड़क साफ कराए जाने का निर्देश दिया.

सड़क पर आने वाले मंदिर, मजार व अन्य धार्मिक स्थलों को शिफ्ट करने का निर्देश

पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं को निर्देश दिया कि विकास कार्य के तहत हो रहे सड़क निर्माण में यदि मंदिर, मजार या अन्य धार्मिक स्थल को स्थानीय लोगो को समझकर अन्य स्थान पर शिफ्ट करवाया जाए. इसके साथ ही सड़क निर्माण के दौरान चिन्हित पेड़ पीडब्ल्यूडी और वन विभाग के अधिकारी आपस में समन्वय बनाकर उसे काटने के कार्य में तेजी लाएं. जिससे सड़क का निर्माण कार्य समय से पूर्ण कराया जा सके. सड़क की सभी लाइटें रात में जलनी चाहिए अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी. वही जितिन प्रसाद ने शहर के महत्वपूर्ण लहरतारा-फुलवरिया फोरलेन मार्ग को हर हाल में दो महीनों के अंदर चालू कराए जाने का निर्देश देते हुए चेताया कि अब फोर लेन सड़क निर्माण का समय सीमा नहीं बढ़ाई जाएगी.

रिपोर्ट : नीरज जायसवाल, भारत समाचार, वाराणसी

Related Articles

Back to top button