UP के परिवहन मंत्री ने कर डाला 100 दिनों वाला वादा, इन महिलाओं को फ्री बस सेवा करने का मिलेगा मौका!

उन्होंने कहा कि बसों में महिलाओं के लिए अलग से केबिन बनाए जाएंगे और स्वच्छता का विशेष ध्यान दिया जायेगा। इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि बसें समय से चलें और लोगों को बसों के लिए ज्यादा इंतजार न करना पड़े। उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज है।

रविवार को भारत समाचार से खास बातचीत करते हुए यूपी के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि महिलाओं के लिए नई योजनाएं आने वाली हैं। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग अपने कामों को लेकर एक स्पष्ट रोडमैप तैयार किया है। इसके तहत परिवहन विभाग अगले 100 दिनों, 600 दिनों, 2 वर्ष और 5 वर्ष में क्या-क्या काम करेगा इसकी कई योजनाएं बनाई गयी है।

उन्होंने कहा कि इसे लेकर मुख्यमंत्री के सामने प्रेजेंटेशन भी होने वाला है। संकल्प पत्र में परिवहन विभाग के लिए रखे गए वायदों को पूरा करने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है और जल्द ही घोषणा पत्र के वायदों को मूर्त रूप देने की कवायद शुरू की जाएगी।

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में 60 साल से ऊपर की महिलाओं को मुफ्त यात्रा की व्यवस्था करने का वायदा किया था और अब हमने इसपर काम करना शुरू कर दिया है।

उन्होंने कहा कि बसों में महिलाओं के लिए अलग से केबिन बनाए जाएंगे और स्वच्छता का विशेष ध्यान दिया जायेगा। इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि बसें समय से चलें और लोगों को बसों के लिए ज्यादा इंतजार न करना पड़े। उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज है।

वहीं जहांगीरपुरी हिंसा पर उन्होंने कहा कि देश में विकास हो रहा है ये कुछ लोगों को अच्छा नहीं लग रहा है। हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कारवाई होनी चाहिए और हमारी केंद्र सरकार ऐसे लोगों को बख्शेगी नहीं।

Related Articles

Back to top button