UPSC 2021 Result: सिविल सेवा परीक्षा 2021 का परिणाम घोषित, टॉप 5 में से 4 लड़कियों ने मारी बाजी…

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस बार सिविल सेवा परीक्षा में शुरुआती तीन टॉपर लड़कियाँ रही हैं। परीक्षा में पहला स्थान श्रुति शर्मा, दूसरा अंकिता अग्रवाल और तीसरा गामिनि सिंगला को मिला है। आपको बता दें कि इससे पहले आयोग ने 17 मार्च को सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 का रिजल्ट जारी किया था। मुख्य परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के इंटरव्यू 5 अप्रैल से 26 मई 2022 तक लिए गए। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 भर्ती के जरिए, आईएएस, आईएफएस, आईपीएस व ग्रुप ए व ग्रुप बी के 749 पदों को भरा जाएगा।

फाइनल रिज़ल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, upsc.gov.in पर देखा जा सकता है। इस बार कुल 685 अभ्यर्थियों ने ये परीक्षा पास की है। UPSC परीक्षा के टॉप 5 में से 4 लड़कियां है। हर वर्ष IAS, IPS ऑफिसर बनने का ख्वाब संजोने वाले लाखों उम्मीदवार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देते हैं। इस परीक्षा को देश की सबसे चुनौतिपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक माना जाता है।

Related Articles

Back to top button