UPSC Recruitment 2026: संघ लोक सेवा आयोग ने निकाली विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती… जानें आवेदन की प्रक्रिया…

UPSC भर्ती 2026 का विज्ञापन संख्या 52/2026 जारी। संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए मांगे आवेदन। 11 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन करें अप्लाई।

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने विभिन्न विभागों में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत आयोग ने विस्तृत विशेष विज्ञापन संख्या 52/2026 और आवश्यक दिशानिर्देश अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। ऐसे में जो उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और इन पदों के लिए योग्यता रखते हैं, वे अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी के ऑनलाइन भर्ती आवेदन (ORA) पोर्टल upsconline.nic.in/ora/ पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 सितंबर 2026 तय की गई है।

आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को ORA पोर्टल पर जाकर सबसे पहले अपना पंजीकरण करना होगा। इसके बाद मांगी गई सभी आवश्यक जानकारियां, शैक्षणिक दस्तावेज और फोटो-हस्ताक्षर अपलोड करके शुल्क का भुगतान करना होगा। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा, इसलिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

Related Articles

Back to top button