
US News: अमेरिका में पिछले कुछ दिनों में फायरिंग की घटनाएं बढ़ी है.इस बार अमेरिका के फिलाडेल्फिया में फायरिंग की घटना सामने आई.इस अंधाधुंध फायरिंग में 8 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए.
एक विदेशी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फिलाडेल्फिया हाई स्कूल के छात्र बस स्टॉप पर खड़े थे और बस का इंतजार कर रहे थे. तभी गाड़ी से कुछ संदिग्ध लोग निकले और वहां खड़े लोगों पर फायरिंग कर दी.
इस मामले में पुलिस का कहना है कि इस घटना में आठ लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 16 साल का एक शख्स गंभीर रूप से घायल है, 9 गोलियां लगी हैं. जबकि बाकी लोगों की हालत स्थिर है.बस का इंतजार कर रहे छात्रों पर 30 से अधिक राउंड में गोलीबारी की गई थी.
साथ ही ये भी बता दें कि इससे पहले भी अमेरिका में मास शूटिंग की घटनाएं कई बार देखने को मिली हैं. बीते कुछ महीनों में ही अमेरिका के अलग-अलग हिस्सों में मास शूटिंग की घटनाएं हुई हैं जिनमें बड़े पैमाने पर लोग घायल हुए थे.









