जितनी ताकत है लगा लो, अगले 10 दिनों में डालेंगे डकैती! फिल्मी अंदाज में डाकुओं का पोस्टर वायरल

घटना के बाद पुलि स हरकत में आ गई है। वहीं, चोरों का मुकाबला करने के लिए गांव में पहरा देना भी शुरू कर दिया ।

संतकबीर नगर में बदमाश दीवार पर पोस्टर चस्पाकर पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं । चिउटना, कानपारा, दानोकुइयां गांव के बाद अब दरियाबाद गांव में चोरी का धमकी भरा पोस्टर मिला है। 2 जनवरी को दुधारा थाना क्षेत्र में दीवार से चोरी का पोस्टर बरामद होने से गांव में दहशत का माहौल है । घटना के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। वहीं, चोरों का मुकाबला करने के लिए गांव में पहरा देना भी शुरू कर दिया ।

आपको बता दें कि यह पोस्टर लगाने का पहला मामला नहीं है, दुधारा थाना क्षेत्र से पिछले सप्ताह पूर्व भी धमकी भरा पोस्टर दीवार पर चस्पा मिला था । गांववाले चोरी की खुली चुनौती से दहशत में आ गए । ग्रामीण पांच – पांच की टोलियां बनाकर पुलिस के साथ पहरेदारी कर रहे हैं। चिउटना, कानपारा और दानोकुइयां गांव का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि एक बार फिर दरियाबाद गांव में पोस्ट चस्पाकर बदमाशों ने पुलिस को चुनौती दे दी है।

पोस्टर में लिखी धमकी पढ़ने के बाद गांव में दहशत का माहौल है। फिल्मी अंदाज में 10 दिन में गांव के चुनिंदा घरों को लूटने की धमकी दी गई है। हालांकि, गांव वालों ने पुलिस को इसकी सूचना दी है। ऐसे में पोस्टर के जरिए धमकी ने गांव वालों की चिंता बढ़ा दी है। पोस्टर को लेकर इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच – पड़ताल में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे शरारती दिमाग का फितूर हो सकता है।

Related Articles

Back to top button