
UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से तबादला एक्सप्रेस चली है। कई आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। राजेश कुमार सिंह को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर बनाया गया है। श्याम नारायण सिंह को पुलिस अधीक्षक बिजनौर की नई जिम्मेदारी दी गई है।
गौरव बंसवाल को पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी, अभिषेक को बिजनौर का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। नीरज कुमार जादौन को हरदोई का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। ईराज राजा को गाजीपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
राम सेवक गौतम को शामली का पुलिस अधीक्षक, केशव चन्द गोस्वामी को अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है। डॉ ओमवीर सिंह को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट बनाया गया है। डॉ. दुर्गेश कुमार को जालौन का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।









