
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपद मुज़फ्फरनगर में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक युवक द्वारा कुछ लोगो पर गोली चलाते हुए का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, बताया जा रहा है की वीडियो में गोली चलाने वाला सख्स और कोई नहीं बल्कि एक दूल्हा है जो की शादी से ठीक एक दिन पहले डीजे पर हुए विवाद के चलते अपने ससुरालियों पर तमंचे से सीधे गोली चला रहा है, जिसमे एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया था जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
दरअसल मामला शाहपुर थाना क्षेत्र के बसीकलां गांव का है जहाँ के निवासी इस्तेक़ार का निक़ाह गांव के ही अफजाल की बेटी के साथ होना तय हुआ था। रविवार को गांव के पास स्थित एक बैंकट हॉल में बारात आनी थी। लेकिन शनिवार की रात दोनों पक्षों में उस समय विवाद हो गया जब दूल्हे पक्ष के घर डीजे बज रहा था जिसमे दुल्हन और दूल्हे पक्ष के लोग नाच रहे थे उसी दौरान डीजे पर किसी बात को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष में विवाद हो गया। उस समय तो मामला किसी तरह शांत हो गया था लेकिन अगले दिन रविवार को जिस दिन बारात जानी थी।
उस दिन फिर से दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और देखते ही देखते दोनों तरफ से जमकर पथरबाज़ी हुई बताया जा रहा है की इस दौरान दूल्हे इस्तेक़ार ने अपने घर की छत से दुल्हन पक्ष के लोगो पर सीधा गोली चला दी जिसमे गोली लगने से दुल्हन पक्ष की तरफ से एक 50 वर्षीय व्यक्ति जफ़र घायल हो गया था। इस दौरान दूल्हे द्वारा की गई फायरिंग की घटना को किसी सख्श ने अपने मोबाईल में क़ैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।
जिसके बाद घटना की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराते हुए घायल जफ़र को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ से घायल की गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया था जहा ईलाज को दौरान आज उसकी मृत्यु हो गई। बहराल पुलिस ने इस मामले में कार्यवाही करते हुए दूल्हे इस्तेक़ार को गिरफ़्तार कर घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है।