Uttar Pradesh : आजम खान जेल से हुए रिहा, 27 महीने बाद सीतापुर जेल से निकले…

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को बड़ी राहत मिली है। आज 27 महीने बाद जेल से रिहा आजम खान जेल से रिहा हो गए है। पिछले 27 महीने से सीतापुर जेल में बंद थे। बता दें, बीते गुरूवार को सुप्रीम कोर्ट ने कल अंतरिम जमानत दी थी। 89वें केस में SC ने अंतरिम जमानत दी है। 88 केसों में HC से जमानत मिल चुकी है।

बता दें, आजम खान जेल से रिहा होने के बाद रामपुर के लिए रवाना हो गए है। घर जाने से पहले आजन अनूप गुप्ता के घर से रामपुर रवाना हुए। रिहाई के बाद अनूप गुप्ता के घर रुके थे। आजम करीब 40 मिनट तक अनूप गुप्ता के घर रुके थे। पूर्व विधायक अनूप गुप्ता के घर पहुंचे थे। कड़ी सुरक्षा के बीच आजम खान रवाना हुए। आजम खान के साथ दोनों बेटे भी मौजूद हैं।

बता दें, आजम खान सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान को अंतरिम जमानत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने 89वें मामले में अंतरिम जमानत दी है। बता दें, आजम को 88 मामलों में पहले ही जमानत मिल चुकी है। नियमित जमानत होने तक अंतरिम जमानत जारी रहेगी।

आजम खान की जमानत पर उत्तर प्रदेश सरकार ने विरोध किया था। यूपी सरकार ने आजम खान को भूमाफिया,आदतन अपराधी बताया था। बता दें, संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत SC ने अंतरिम जमानत दी है। कोर्ट ने अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए अंतरिम जमानत दी है। नियमित जमानत होने तक अंतरिम जमानत जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button
Live TV