
लखनऊः कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि आईआईटी बीएचयू की छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना के विरोध में 10 जनवरी को प्रदेश कांग्रेस प्रदेश भर में प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस राज्यपाल को प्रेषित ज्ञापन डीएम को सौंपेंगी। लखनऊ में प्रदर्शन दोपहर 2 बजे से होगा। अजय राय ने कहा कि प्रतिष्ठित काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में हुई इस घटना से देश भर में बेटियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हुए हैं। अजय राय ने BJP पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि BJP का महिला विरोधी चेहरा सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद एक बार फिर बेनकाब हो गया है।
लखनऊ
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) January 9, 2024
➡10 जनवरी को प्रदेशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन
➡सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस का प्रदर्शन
➡कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता करेंगे विरोध प्रदर्शन
➡राज्यपाल को प्रेषित ज्ञापन डीएम को सौंपेंगे
➡लखनऊ में दोपहर 2 बजे से होगा प्रदर्शन#Lucknow pic.twitter.com/i8Y7Pr8GJA
राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में आईआईटी बीएचयू की छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। दो माह बाद नाटकीय अंदाज में आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म मामले के सभी आरोपी भाजपा से जुड़े हुए थे इसलिए उन्हें मीडिया के सामने नहीं पेश किया गया। इन लोगों को गन बरामदगी के लिए रिमांड पर भी नहीं लिया गया। इसी तरह साक्षी मालिक के साथ अन्याय हुआ।
अजय राय ने कहा कि बिलकिस बानो के मामले में भाजपा की गुजरात सरकार ने अपराधियों का लगातार संरक्षण किया था और बाद में उम्र कैद की सजा पाए 11 दोषियों की समय पूर्व रिहाई की गई थी। इसे सुप्रीम कोर्ट द्वारा निरस्त किया जाना न्याय की जीत है और भाजपा व उनकी सरकार के मुंह पर एक तमाचा है। राय ने कहा भाजपा महिला, किसान और व्यापारी विरोधी है। किसानों के गन्ना मूल्य के बकाए का भुगतान भी नही किया गया है। अभी तक नए सत्र का मूल्य भी नहीं घोषित किया गया है। कांग्रेस के समय में हर साल 20 रुपए कुंतल दाम बढ़ता था। इनके समय में एक बार भी मूल्य नहीं बढ़ा है। सरकार 100 रुपए कुंतल दाम बढ़ाए। उन्होंने इस मामले में जयंत चौधरी का समर्थन किया।









