
उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव कुछ ही दिनों में होने वाले है। जिसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। इस बीच रालोद प्रमुख जयंत चौधरी सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव के घर पहुंचे, जिससे कयास लगाया जा रहा है कि आज सीटों का बंटवारा लगभग फाइनल हो जाएगा।
आगामी उत्तर प्रदेश चुनाव में इस बार समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के एक साथ उतरने की उम्मीद बढ़ती जा रही है। हालांकि दोनों गठबंधन की घोषणा कर चुके हैं लेकिन अभी तक सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है। रालोद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जहां अधिक से अधिक सीटें मांग रहा है तो वहीं मध्य और पूर्वांचल की कुछ सीटों पर भी उसका दावा है।
#Lucknow
— भारत समाचार (@bstvlive) November 23, 2021
➡यूपी की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर
➡अखिलेश यादव के घर पहुंचे जयंत चौधरी
➡अखिलेश के घर पहुंचे RLD अध्यक्ष जयंत चौधरी
➡आज सीटों के बंटवारे पर लग सकती है मुहर
➡अखिलेश यादव के घर पहुंचे हैं जयंत चौधरी
➡अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे जयंत चौधरी। pic.twitter.com/2RuauFaLAM
वही, सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव बहुत सी सीटों पर असहमत हैं। इसी के चलते सीटों के बंटवारे में देरी हो रही है। मंगलवार को जयंत चौधरी के इसी मसले पर बात करने के लिए लखनऊ पहुंचे है। बताया जा रहा है कि दोनों अखिलेश के आवास पर इस मुद्दे पर बात कर रहे हैं। दरअसल सपा और रालोद के बीच मथुरा, बुलंदशहर और मुजफ्फरनगर आदि की कई विधानसभा सीटों पर मंथन चल रहा है।
आपको बता दें दोनों ही पार्टियों के अपने-अपने सीटों पर दावे हैं। इन्हीं सब पर बात करने के लिए और गठबंधन को अंतिम रूप देने के लिए जयंत चौधरी लखनऊ पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि मंगलवार को इस गठबंधन और सीटों के बंटवारे पर अंतिम मुहर लग सकती है।