Uttar Pradesh: लड्डू गोपाल से इतना प्यार…कि करा दिया स्कूल में दाखिला, अब स्कूल में बच्चों के साथ खेल रहे

फूलों से सजाकर पालने में बिठाकर लड्डू गोपाल को स्कूल भेजा. लड्डू गोपाल के लिए स्कूल बैग, टिफिन,कॉपी,किताबें,पानी की बोतल सहित अन्य सारा सामान भी खरीदा था.

लखनऊ- लखनऊ में लड्डू गोपाल के प्रति एक महिला में ऐसा प्रेम जागा कि उसने ऐसा काम कर दिया कि लोगों को हैरानी तो हुई ही साथ ही काफी ज्यादा खुश भी दिखाई दी.

दरअसल,हमीरपुर जिले की रहने वाली मां गुड़िया लखनऊ के चिनहट स्थित ड्रीम गार्डन स्थित अशरफ विहार में रहती है.महिला ने खुद के संतान न होने पर लड्डू गोपाल को सहारा बनाया. गुड़िया मां ने लड्डू गोपाल की देखरेख के लिए आरती उर्फ पूजा को केयरटेकर के रूप में रखा है.

गुड़िया मां ने लड्डू गोपाल का लखनऊ में कृतिस किड्स वर्ड स्कूल में नर्सरी कक्षा में दाखिला कराया है. लड्डू गोपाल से इतना प्यार था और बाकि के बच्चों की तरह ही स्कूल में एडमिशन करा दिया.

स्कूल में दाखिला होने के बाद लड्डू गोपाल को उसकी मां स्कूल ले जाते हुए भी दिखाई दी.मां गुड़िया ने फूलों से सजाकर पालने में बिठाकर लड्डू गोपाल को स्कूल भेजा. लड्डू गोपाल के लिए स्कूल बैग, टिफिन,कॉपी,किताबें,पानी की बोतल सहित अन्य सारा सामान भी खरीदा था. स्कूल पहुंचने के साथ ही बच्चे लड्डू गोपाल के साथ खेलते हुए दिखाई दिए.

Related Articles

Back to top button