Uttar Pradesh : पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, एक कुंतल मादक पदार्थ किया बरामद…

जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है जहां पुलिस ने दो अन्तर्राजीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने इनके पास से एक कुंतल के गरीब गांजा बरामद किया है जिसकी कीमत लगभग 8 लाख रुपए बताई जा रही है साथ ही पुलिस इनका और भी आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी हुई है ओर आखरी इतनी भारी मात्रा में गांजा कहां कहां खपाया जाता है।

आपको बता दें गिरफ्तार दोनों ही अभियुक्त काफी शातिर किस्म के मादक पदार्थ तस्कर गिरोह के सदस्य हैं धौलाना पुलिस जब चेकिंग कर रही थी तभी ये दोनों युवक पुलिस को देख कर पैदल ही वापस मुड़ गए तब पुलिस को इन पर शक हुआ और दोनो को हिरासत में लिया गया तो इनके पास से गांजे की पुड़िया पुलिस ने बरामद की जब पुलिस ने इनसे कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने बताया हम लोग उड़ीसा से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में बेच दिया करते थे।

साथ ही इन शातिर गांजा तस्करों का काम करने का तरीका बड़ा ही अनोखा है यह लो उड़ीसा से गांजा लाकर खेतों में सुनसान जगह पर छुपा दिया करते थे फिर इस गांजे के खरीदारों को ढूंढ कर उनको माल बेज दिया करते थे गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों में से सनी नाम का तस्कर थाना हरदुआगंज जनपद अलीगढ़ का रहने वाला है जबकि इसका दूसरा साथी सुनील नुमाइश फाटक थाना कोतवाली जनपद बुलंदशहर का रहने वाला है अब पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है कि अब तक इन्होंने उत्तर प्रदेश के किन किन जनपदों में गांजा बेचा गया है और साथ ही इनके गिरोह में और कितने साथी हैं ओर साथ ही उड़ीसा से यहाँ तक कैसे लेकर आते थे।

Related Articles

Back to top button