Uttar Pradesh: Akhilesh Yadav के बयान पर Shivpal का पलटवार- BJP में भेजना चाहते हैं तो Samajwadi Party से निकाल दें…

विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद से ही चाचा भतीजे में विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है. शिवपाल सिंह यादव ने अखिलेश के बयान पर पलटवार किया है. उन्होने कहा कि अगर बीजेपी में भेजना है तो अखिलेश यादव मुझे पार्टी से ही निकाल दें. उनका बयान गैर जिम्मेदाराना है नादानी का बयान है.

सीतापुर जेल में बंद सपा के कद्दावर नेता आजम खान से मिलने के बाद शिवपाल सिंह यादव के तेवर बदले-बदले नजर आ रहे है. शिवपाल यादव की भतीजे अखिलेश से नाराजगी कोई नई बात नहीं है. शिवपाल सपा प्रमुख अखिलेश यादव को घेरने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे हे. लेकिन अब उन्होंने बड़े भाई मुलायम सिंह यादव से भी असंतोष जाहिर करना शुरू कर दिया है.सत्ता संघर्ष में बेटे अखिलेश के साथ खड़े होने के बावजूद शिवपाल अब तक मुलायम को पिता तुल्य बताते रहे हैं. लेकिन अब वह मुलायम पर निशाना साधने से नहीं चूक रहे हैं.

शिवपाल सिंह यादव अखिलेश को घेरने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे है. अखिलेश के बयान पर पलटवार करते हुए शिवपाल ने कहा कि अगर बीजेपी में भेजना है तो अखिलेश यादव मुझे पार्टी से निकाल दें.अखिलेश यादव का बयान गैर जिम्मेदाराना है.

समाजवादी में बार-बार अनदेखी होने के बाद शिवपाल सिंह यादव अखिलेश यादव के खिलाफ खुलकर मैदान में आ गए है. अखिलेश शिवपाल को मनाने के बजाए उनपर कटाक्ष करने में लगे हुए है. अगर ऐसे ही चलता रहा तो आने वाले लोकसभा चुनाव में सपा को भारी नुकसान हो सकता है.

Related Articles

Back to top button