Uttar Pradesh: ब्लैकमेल कर नाबालिक का धर्म परिवर्तन का मामला, रेप कर बनाया था वीडियो…

उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ से एक लव जिहाद व ब्लैकमेल कर नाबालिक का धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है जहां पीड़िता के परिजनों ने एक युवक पर अपन नाम व धर्म छिपाकर उनकी नाबालिक युवती के साथ एक रेस्टोरेंट में नशीला पदार्थ देकर रेप व इसका वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए पीड़िता के परिजनों ने थाने में तहरीर दी है पुलिस ने भी मामला दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया है और आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले कर आगे की जांच व कार्रवाई में पुलिस जुट गई है।

आपको बता दें कल देर शाम एक व्यक्ति अपने नाबालिक बेटी व पत्नी के साथ थाने पहुंचा जहां जाकर उसने पुलिस को एक तहरीर दी जिसमें उसने बताया कि मेरी बेटी कक्षा 10 में पढ़ती है उसके साथ एक युवक ने पहले नाम बदलकर जान पहचान की और उसके बाद उसे उसकी सहेली की मदद से एक रेस्टोरेंट में बुलाया जहां उसे कुछ नशीला पदार्थ दिया गया और उसके बाद उसके साथ गलत काम किया गया और साथ ही उसकी वीडियो बना ली।

जिसको दिखा कर आरोपी पीड़िता से पिछले 8 महीने से ब्लैकमेल कर अपने पास बुलाता रहा ओर साथ ही पीड़िता के पिता ने आरोपी पर अपनी लड़की का धर्म परिवर्तन कराने के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है लेकिन कल देर शाम इन सब बातों से डरी व सहमी पीड़िता ने सारी घटना अपने परिजनों को बताई जिसके बाद परिजनों ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्यवाही की मांग की पुलिस ने भी इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आई व पीड़िता को अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के लिए भेज कर आगे की जांच में जुट गई है।

वही पुलिस इस सारे मामले में रेप की घटना तो बता रही है लेकिन लव जिहाद व धर्म परिवर्तन जैसा मामला पुलिस ने अभी नहीं बताया है जबकि पीड़िता के पिता ने अपनी तहरीर में और मीडिया से बात करते हुए इन सारी बातों को बताया गया है हालांकि पुलिस अभी जांच कर रही है और ये सारा मामला पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

Related Articles

Back to top button